World Cup 2023: आज से होने जा रहा वर्ल्ड कप का आगाज, पहले मैच में भिड़ेगी ये दोनों टीमें

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 43 Second

नई दिल्ली। World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज आज हो रहा है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे होगी। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा।

वहीं भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के दौरान 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ रही हैं, इसमें कुल 45 मुकाबले होंगे। प्रत्येक टीम राउंड रॉबिन प्रारूप में अन्य 9 टीमें से खेलेंगी, जिसमें टॉप चार टीमें नॉक-आउट चरण (सेमीफाइनल) के लिए क्वालिफाई होंगी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो वह अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में खेलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव से पहले जोगी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका , तीन बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जोगी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. जोगी कांग्रेस के ती बड़े नेता जनरल सिंह भाटिया, संजीत ठाकुर, गीतांजलि पटेल आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए. ये तीनों 2018 विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस से प्रत्याशी […]

You May Like