अचानक खुदाई में मिला 1300 साल पुराना नेकलेस, जड़े हुए थे सोने-कीमती पत्थर; नहीं लगा सकते कीमत का अंदाजा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दुनिया में कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिलती है कि खुदाई में सैकड़ों-हजारों साल पुरानी चीजें मिलीं. कुछ ऐसा ही इंग्लैंड में भी सुनने को मिला, जहां 1,300 साल पुराना नेकलेस मिला है. सेंट्रल इंग्लैंड में एक निर्माण परियोजना के तहत एंग्लो सैक्सन (Anglo Saxon) दफन स्थल में सोने और कीमती पत्थरों से बना 1,300 साल पुराना हार मिला है. लंदन पुरातत्व संग्रहालय (Museum of London Archaeology) के अनुसार, इस खोज को ब्रिटेन की सबसे महत्वपूर्ण महिला पूर्व-ईसाई दफन स्थान के रूप में घोषित किया जा रहा है. आर्केलॉजिस्ट ने इसे 630-670 ईस्वी पूर्व का बताया है.

वैज्ञानिकों ने इसपर जीवन में एक बार मिलने वाले (once-in-a-lifetime) सोने के हार का लेबल लगाया है. इसे ब्रिटेन में अब तक खोजे गए सबसे अमीर चीजों में से बताया गया है. इस हार में रोमन सिक्के, सोने, गार्नेट, कांच और अर्द्ध कीमती पत्थरों से बने कम से कम 30 पेंडेंट मौजूद हैं. इन्हें नॉर्थम्प्टन के करीब खोजा गया है. इस हार का प्वाइंट ऑफ अट्रैक्शन आयताकार लटकन है जो रेड गार्नेट और क्रॉस आकृति के साथ सोने से बना है. विशेषज्ञों को लगता है कि यह हार सोने में सेट लाल गार्नेट से बना हुआ है. इस हार के बारे में म्यूजियम में आगे कहा गया है कि कलाकृतियों को एक कब्रिस्तान में खोजा गया था.

ब्र से दो डिजाइनर बर्तन और एक तांबे का बर्तन भी मिला. लंदन पुरातत्व संग्रहालय के साइट सुपरवाइजर ने कहा, ‘जब सोने की पहली झलक मिट्टी से उभरने लगी तो हम जानते थे कि यह कुछ महत्वपूर्ण है. हालांकि, हमें यह नहीं पता था कि यह कितना खास होने वाला है. हालांकि अभी भी खुदाई की जा रही है, एक्स-रे अपने अविश्वसनीय डिजाइन को दिखाता है. इस क्रॉस के अंत में हमें चांदी में ढाली गई मानव चेहरों के कुछ असामान्य चित्रण भी मिले. संग्रहालय ने कहा कि क्रॉस का विशाल आकार इस ओर इशारा देता है कि यहां दफनाई गई महिला एक ईसाई नेता हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष बनी

Share on Social Mediaभारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला (Indian Origin Sushmita Shukla) को न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक (Federal Reserve bank) की प्रथम उपाध्यक्ष (फर्स्ट वाइस प्रेसिडेंट) एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है. अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं. न्यूयॉर्क […]