इस साल एलन मस्क को रोज हुआ 2,500 करोड़ रुपए नुकसान, ट्विटर पर कंट्रोल के संघर्ष ने बढ़ाई परेशानी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 7 Second

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क(Elon Mask) ने जब से ट्विटर (Twitter) खरीदा है, तब से वह कई कारणों से चर्चा में हैं. अब यह बात सामने आई है कि टेस्ला के शेयरों के सबसे निचले स्तर पर गिरने के बाद मस्क को इस साल की कुल संपत्ति में 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है, जो पिछले दो सालों में नहीं हुआ था. इसका श्रेय इसके ट्विटर टेकओवर और अन्य चीजों को जाता है. दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Mask) ने इस साल माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल करने के लिए संघर्ष किया. इस दौरान उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा. एक रिपोर्ट से पता चला है कि 2022 में मस्क को रोजाना 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.

ब्लूमबर्ग के धन सूचकांक में मस्क की संपत्ति में सबसे अधिक गिरावट आई है. एक साल पहले, अरबपति मस्क का संपत्ति सूचकांक 340 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. अब, रिपोर्ट से पता चलता है कि 2022 में एलन मस्क की संपत्ति 101 अरब डॉलर (करीब 82.50 खरब रुपये) कम हो गई है और दुनिया के सबसे अमीर शख्स को रोजाना लगभग 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.

ट्विटर खरीदने के बाद कंपनी के आधे कर्मचारियों को निकालने वाले मस्क एक साथ कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. इसके चलते हर समस्या का सामना करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है और बड़ा नुकसान सहना पड़ रहा है. मस्क की टेस्ला कंपनी भी परेशानी में है. टेस्ला को अपने मॉडल एक्स के 30 हजार कारों को कॉलबैक करना पड़ा है. कार के फ्रंट पैसेंजर एयरबैग को गलत तरीके से लगाने के चलते कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा. इसके चलते टेस्ला के शेयर में तेज गिरावट हुई. इससे टेस्ला की आधी मार्केट वैल्यू खत्म हो गई.

अमेरिका के बाद चीन टेस्ला के लिए सबसे बड़ा बाजार है. कोरोना संबंधी पाबंदियों के चलते चीन की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है. इससे टेस्ला के कारों की बिक्री घट गई है. टेस्ला को कार बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की कीमत बढ़ने के साथ ही सप्लाई चेन की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है.

टेस्ला कंपनी कथित तौर पर चीन में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों का सामना कर रही है. अमेरिका के अलावा चीन टेस्ला के सबसे बड़े बाजारों में से एक है. दोषपूर्ण टेल लाइट्स के कारण हजारों कारों को वापस बुलाने के अलावा, टेस्ला को आपूर्ति-श्रृंखला के मुद्दों के साथ-साथ कच्चे माल की बढ़ती लागत का भी सामना करना पड़ रहा है. यहां गौर करने वाला एक और पहलू यह है कि एलन मस्क भी लंबे समय से ट्विटर को लेकर व्यस्त हैं, यही वजह है कि वह टेस्ला की देखभाल करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में स्वीकार किया है कि वह अपना सारा समय ट्विटर पर लगा रहे हैं और सोशल मीडिया साइट को खरीदने के बाद उनपर काम का बोझ सप्ताह में लगभग 70 से 80 घंटे से बढ़कर संभवत: 120 घंटे हो गया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब पानी भी बेचेगी TATA, इस दिग्गज कंपनी को जल्द खरीदेगी

Share on Social MediaTata ग्रुप जल्द ही बोतलबंद पानी भी बेचेगी. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, टाटा ग्रुप (Tata Group) देश की नामी बोलबंद पानी बेचने वाली कंपनी बिसलेरी (Bisleri) का अधिग्रहण करने जा रही है. सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड थम्स अप, गोल्ड स्पॉट लिम्का, कोका-कोला को बेचने के लगभग तीन दशक बाद […]