WHO ने दी कोरोना को लेकर फिर एक बार चेतावनी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

जेनेवा. विश्वभर में कोरोना के बढ़ते मामलों और कोरोना से होने वाली मौतों में वृद्धि को लेकर एक बार फिर डब्ल्यूएचओ ने दुनिया को चेताया है. डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉ. टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना से मौत के बढ़ते मामले चिंतित करने वाले हैं.
डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉ. टेड्रोस ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है. पिछले चार सप्ताहों में दुनियाभर में इस महामारी से मौतों की संख्या में 35 फीसदी की चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है. यह लगातार तीसरा साल है, जब कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय है. टेड्रोस ने कहा कि हम यह न मान लें कि बीमारी खत्म हो गई है. हमें इससे खुद को और दूसरों को बचाना होगा. बचाव के लिए साधनों से हमेशा लैस रहना होगा. हम सब कोरोना वायरस व महामारी से थक व उब गए हैं, लेकिन यह वायरस अभी नहीं थका है.
अब तक 59 करोड़ लोग संक्रमित: कोरोना महामारी से अब तक दुनियाभर में 59 करोड़ से अधिक संक्रमित हो चुके हैं. इस दौरान 64 लाख से अधिक मौतें हुई हैं. अमेरिका में सबसे ज्यादा 9.3 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं. भारत में लगभग 4.4 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं.
चार सप्ताह में 15 हजार ने गंवाई जान
अपने वीडियो संदेश में डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि चार सप्ताह में 15,000 लोगों ने कोविड से जान गंवाई. ये आंकड़ा इसलिए भी हैरान करने वाला है क्योंकि हमारे पास संक्रमण को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए सारे संसाधन हैं. प्रत्येक व्यक्ति टीका लगवाए और जरूरत पड़ने पर बूस्टर (खुराक) लें. मास्क पहनें व सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर बैठे जॉब करने का ऑफर देकर महिला से ठगे 1 लाख

Share on Social Mediaभोपाल. एक महिला को घर में रहकर जॉब करने का ऑफर देकर एक लाख आठ हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. जालसाजों ने पहले मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा था. बाद में रुपए निवेश करने पर लाभ का लालच […]