अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीए.5 वेरिएंट से संक्रमित होने की आशंका

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 31 Second

वाशिंगटन, 24 जुलाई  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोरोनोवायरस के एक अत्यधिक संक्रामक सब वेरिएंट बीए.5 से संक्रमित होने का संदेह है. यह बयान उनके डॉक्टर ने दिया है. बाइडेन की सेहत में सुधार देखा जा रहा है. व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ केविन ओ’कॉनर ने शनिवार को जानकारी दी कि बाइडेन में अभी भी गले में खराश, नाक बहना, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत है.

डॉ ओ’कॉनर ने कहा कि बाइडेन का पल्स ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर और ऑक्सीजन लेवल पूरी तरह से सामान्य है.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओ’कॉनर के हवाले से कहा कि बाइडेन फाइजर द्वारा निर्मित और कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली एंटीवायरल थेरेपी पैक्सलोविड ले रहे है.

अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी थी.

आपको बता दें कि बाइडेन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा समूह ने चेताया, पोर्ट टैलबोट स्टीलवर्क्‍स बिना सब्सिडी सौदे के बंद हो सकता है

Share on Social Mediaलंदन, 23 जुलाई  ब्रिटेन के सबसे बड़े स्टीलवर्क्‍स के मालिक टाटा समूह ने चेतावनी दी है कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए उसकी साइटों को बिना सब्सिडी के बंद किया जा सकता है, बीबीसी के अनुसार रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. फाइनेंशियल टाइम्स […]