ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी, चीन बोला- आग से न खेले अमेरिका

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

ताइपे. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी चीन की चेतावनी के बावजूद मंगलवार रात ताइवान पहुंचीं. अमेरिका के 24 आधुनिक लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को घेरा बनाकर सुरक्षा दी. इस दौरे से बौखलाए चीन ने कहा कि अमेरिका आग से न खेले.

चीन दावा करता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है. वह विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता है क्योंकि उसे लगता है कि यह द्वीपीय क्षेत्र को संप्रभु के रूप में मान्यता देने के समान है.

ताइपे हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री जोसेफ वू और शीर्ष अमेरिकी प्रतिनिधि सैंड्रा ओडकिर्क ने पेलोसी का स्वागत किया. इसके बाद पेलोसी ने ट्वीट किया, ताइवान के 2.30 करोड़ लोगों के साथ अमेरिका की एकजुटता कहीं अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक विकल्प का सामना करती है. साथ ही कहा, उनकी यात्रा अमेरिका की पुरानी नीति के विपरीत नहीं है.
चीन ने गंभीर उल्लंघन बताया इस बीच, चीन के विदेश मंत्रालय ने नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा की कड़ी निंदा की है. साथ ही इसे एक-चीन सिद्धांत का गंभीर उल्लंघन बताया. मंत्रालय ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों की राजनीतिक नींव पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा. रूस ने भी चीन के रुख का समर्थन करते हुए अमेरिका पर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ममता आज अपने मंत्रिमंडल को फिर से तैयार करेंगी: नए चेहरों का मसौदा तैयार किया जाएगा, कुछ पदोन्नति, और रोल करने के लिए सेट किए गए प्रमुख

Share on Social Mediaपश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल को बुधवार को जनता के सामने पेश किया जा सकता है क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षक भर्ती घोटाले के एक मामले में मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के करीब महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है. सीएम एक ऐसे प्रशासन के साथ नए […]

You May Like