बंगलादेश ने श्रीलंका को चार विकेट से हराया

rashtra path
Share on Social Media

चटगांव । तंजिद हसन 84 रनों की अर्धशतकीय पारी और रिशाद हुसैन नाबाद 48 रनों की पारियों की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को तीसरे एक दिवसीय मैच में श्रीलंका चार विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ बंगलादेश ने तीन मैच की श्रृंखला भी 2-1 से जीत ली है। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश की अनामुल हक और तंजिद हसन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये 50 रन जोड़े। नौंवे ओवर में अनामुल हक 12 रन को कुमारा ने आउट किया। उसके बाद 11वें ओवर में कप्तान नजमुल शान्तो भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। मो. तौहीद हृदोय 22 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। महमुदउल्लाह एक रन और मेहदी हसन मिराज 25 रन बनाकर कर आउट हुये। मुशफिकुर रहीम 37 रन पर और रिशाद हुसैन 48 रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलादेश ने 40.2 ओवर में छह विकेट 237 रन बनाकर मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो सुपरस्टार सिंगर 3 को मिले टॉप 15 प्रतियोगी

Share on Social Mediaमुंबई । सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का बच्चों का देसी सिंगिंग रियलिटी शो, सुपरस्टार सिंगर 3 को टॉप 15 प्रतियोगी मिल गये हैं। सुपरस्टार सिंगर 3 की सुपर जज, नेहा कक्कड़ और कप्तान – पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश और सलमान अली ने 15 बेमिसाल […]