रायपुर में छह व राजनांदगांव के एक ठिकाने पर चल रही जांच

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 1 Second

रायपुर। टैक्स चोरी के संदेह आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को रायपुर व राजनांदगांव के कंस्ट्रक्शन कारोबार व फाइनेंस ब्रोकर से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। आयकर सूत्रों के अनुसार विभाग की यह कार्रवाई कुल सात ठिकानों पर चल रही है तथा इसमें 25 से ज्यादा आयकर अफसर शामिल है। आयकर विभाग द्वारा पहले दिन हुई इस कार्रवाई में अब तक विभाग ने कारोबारियों के ठिकानों से 2.5 करोड़ रुपये नगद व करोड़ों की हुंडी मिली है। आयकर अफसरों द्वारा कारोबारियों से नगद राशि के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आयकर की यह कार्रवाई कारोबारियों के ला विस्टा, कटोरा तालाब,देवेंद्रनगर, रामसागरपारा स्थित घर व आफिस के साथ ही राजनांदगांव के फाइनेंस ब्रोकर के ठिकानों पर दी गई। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा इन दिनों लगातार टैक्स चोरों पर निगाह बनाए हुए है और कार्रवाई कर रही है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही और आयकर अधिकारियों ने आवश्यक कागजात जब्त किए और कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक दो दिनों में यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार काफी दिनों से आयकर की नजर इन पर थी। आयकर के साथ ही इन दिनों जीएसटी विभाग द्वारा भी लगातार कार्रवाई जारी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोषालयों में शासकीय विभागों के सभी प्रकार के बिलों को दी जाएगी ऑनलाईन मंजूरी

Share on Social Mediaआहरण संवितरण अधिकारी बिलों में करेंगे डिजिटल हस्ताक्षर बिलों की मंजूरी में आएगी तेजी, बढ़ेगी पारदर्शिता वित्त सचिव श्री मुकेश कुमार ने तैयारियों का लिया जायजा आगामी एक जुलाई से शुरू होगी सभी प्रकार के बिलों को आनलाइन स्वीकृति की व्यवस्था रायपुर । छत्तीसगढ़ के सभी कोषालयों […]