इन राज्यों में ‘अग्निवीर’ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

नई दिल्ली. हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में पूर्वोत्तर राज्यों से अग्निवीर की भर्ती की प्रक्रिया पूर्वोत्तर राज्यों में शुरू हो गई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित वैष्णव ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली मणिपुर के सभी जिलों के लिए दीमापुर के रंगपहाड़ सैन्य स्टेशन के भगत स्टेडियम में 7 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण 5 जुलाई से शुरू होगा और यह 3 अगस्त तक जारी रहेगा.

मौजूदा भर्ती वर्ष के लिए सरकार ने उम्र में दो साल की छूट दी है. प्रवक्ता ने कहा कि यह योजना उन उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक की भी अनुमति देती है, जिनके पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से योग्यता है. शिलांग स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन भी अविवाहित पुरुष (भारतीय और नेपाली) उम्मीदवारों से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु सेवाओं के लिए चयन परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित करता है.

एक अन्य रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा 24 जुलाई से शुरू होगी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IAS ने की युवती से अश्लील बातचीत, थाने पहुंचा मामला

Share on Social Mediaझारखंड आईएएस अधिकारी पर छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है. यह आरोप राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के एसडीएम सैयद रियाज अहमद पर डीसी कार्यालय में इंटर्नशिप करने आई लड़की ने छेड़खानी (सेक्सुअल हैरेसमेंट) का आरोप लगा महिला थाने में मामला दर्ज कराया है. […]

You May Like