भाजपा नेता के साथ उदयपुर के आरोपी की तस्वीर वायरल

Share on Social Media

जयपुर. उदयपुर हत्याकांड के आरोपी रियाज अटारी और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. तस्वीर कथित तौर पर 2018 के एक कार्यक्रम की है.

साथ ही बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े एक कार्यकर्ता का एक पुराना पोस्ट सामने आया जिसमें उन्होंने रियाज को बीजेपी का कार्यकर्ता बताया है. हालांकि, राजस्थान में बीजेपी ने शनिवार को आरोप का खंडन किया और कहा कि उदयपुर का आरोपी कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं रहा है.

राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक खान ने कहा, “भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसलिए कोई भी आकर हमारे नेताओं के साथ तस्वीरें खींच सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमारी पार्टी के सदस्य रहे हैं. आरोपी हमारी पार्टी के एक सदस्य कभी नहीं रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नृशंस हत्याः उदयपुर जैसी घटना अमरावती में भी हुई, लेकिन कहीं नहीं हुई चर्चा

Share on Social Mediaनागपुर. पूरे देश की निगाहें जब महाराष्ट्र के राजनीतिक उठापटक पर टिकी थीं, उसी बीच अमरावती में एक दवा दुकान मालिक की भी भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण चाकू से गोद-गोद कर नृशंस हत्या कर दी […]

You May Like