युवाओं को राजनीति में लाने के लिए अभियान चलेगा : कांग्रेस

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 31 Second

नई दिल्ली. राजनीति में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए कांग्रेस ने नया अभियान शुरू किया है. इस अभियान को प्रतिभा परिवर्तन नाम दिया गया है.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी प्रतिभा खोज अभियान के जरिए भी संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी. इसके लिए पार्टी में टेलेंट कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें साक्षात्कार लेने वाले तीन लोग, प्रदेश स्तर के तीन नेता और राष्ट्रीय कांग्रेस के दो नेताओं को शामिल किया गया है.

लवली ने बताया कि राजनीति में कॅरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए पार्टी ने दरवाजे खोला है. इस अभिनव प्रयोग के जरिए पार्टी की विचारधारा व नीति में विश्वास रखने वाले और राजनीति-समाजसेवा में काम करने के इच्छुक युवा कांग्रेस से सीधे जुड़ सकेंगे. लवली ने कहा, पार्टी द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से आवेदक अपनी योग्यता, क्षमता और रुचि अनुसार पदाधिकारी बन सकेंगे. इस प्रक्रिया में साक्षात्कार, समूह चर्चा के माध्यम से प्रदेश स्तर, जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

उन्होंने बताया, इस प्रक्रिया के माध्यम से ऐसे पढ़े-लिखे, पेशेवर और आम लोगों को कांग्रेस संगठन के साथ राजनीति में अपना कॅरियर बनाने के अवसर मिलेंगे, जो विभिन्न कारणों से राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो पाए हैं. पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक नसीब सिंह, नीरज बसौया, जितेन्द्र कुमार कोचर, मृणाल पंत, अहसान शेख, अनुज आत्रे आदि लोग मौजूद थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

फिल्मों को डिजिटल रूप में सहेजेंगे अनुराग ठाकुर

Share on Social Media  पणजी . राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत विभिन्न भाषाओं की पांच हजार से अधिक फिल्मों और वृत्तचित्रों को 4के डिजिटल प्रारूप में सहेजा जाएगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह जानकारी दी. गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के […]

You May Like