मोबाइल-कंप्यूटर के निर्माण में 32 कंपनियों ने रुचि दिखाई

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 38 Second

सरकार की कंप्यूटर हार्डवेयर विनिर्माण के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के दूसरे चरण में आज आखिरी दिन लगभग 32 कंपनियों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और ये सभी कंपनियां भारत में एक टिकाऊ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के निर्माण में योगदान को लेकर खासी उत्साहित हैं.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि देश में लैपटॉप, डेस्कटॉप, सर्वर आदि हार्डवेयर के निर्माण के लिए पीएलआई 2.0 योजना में अंतिम दिन तक 32 कंपनियों के आवेदन आए हैं. इनमें एचपी, डेल, एसर, एसिस, लेनोवो, थॉमसन, एचपी एंटरप्राइजेज़, वीवीडीएन आदि शामिल हैं. इनमें से 25 प्रतिशत घरेलू, 22 प्रतिशत हाईब्रिड विनिर्माण करेंगी. कुछ भारतीय कंपनियां भी हैं, जो विश्व के बड़े ब्रान्ड के लिए विनिर्माण करेंगी. वैष्णव ने कहा कि इस चरण में देश में उत्पादन 3.35 लाख करोड़ रुपए तक का होने का अनुमान है. यह कंपनियां 2430 करोड़ रुपए का निवेश करेंगी. इससे 75 हजार प्रत्यक्ष एवं करीब सवा दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा के अवसर पैदा होंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नए अध्यक्ष का किया एलान

Share on Social Mediaपार्टी ने राजधानी में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है. चुनाव से कुछ महीने पहले हुए इस बदलाव को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है. इससे पहले अनिल चौधरी […]

You May Like