बांके बिहारी मंदिर के पास दीवार गिरी, पांच की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 58 Second

वृंदावन . वृंदावन के दुसायत मोहल्ला स्थित राधा स्नेह बिहारी मंदिर के समीप जर्जर मकान के अचानक गिरने से पांच श्रद्धालुओं की दबकर मौत हो गई. हादसे में करीब 18 श्रद्धालु घायल हो गए. घटनास्थल बांके बिहारी मंदिर से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है.

हादसा मंगलवार शाम करीब पौने छह बजे हुआ. स्वतंत्रता दिवस का अवकाश होने के चलते बाहरी जिलों-प्रदेशों के श्रद्धालुओं की यहां भारी भीड़ थी. इधर, काफी देर से बारिश भी हो रही थी. श्रीबांके बिहारी मंदिर से 150 मीटर पहले दुसायत मोहल्ला वृंदावन निवासी विष्णु बाग वाला का वर्षों पुराना दो मंजिला मकान है. यह मकान यमुना में आई बाढ़ की वजह काफी जर्जर हो गया था.

बताया जाता है कि मंगलवार को आई बारिश ने मकान के ऊपरी माले पर बने छज्जे और छत की बाउंड्रीवाल को गिरा दिया. इसके नीचे खड़ी 50 वर्षीय गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार यादव कानपुर, रश्मि गुप्ता कानपुर, अंजू मुगई वृंदावन, चंदन राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मौत हो गई. दुसायत मोहल्ले की गली तंग है. यहां राहत-बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जल्दी नहीं पहुंच सकी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुद मलबे को हटाया और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'गदर 2' ने 15 अगस्त पर रचा इतिहास, रिलीज के 5वें दिन 200 करोड़ के पार हुई फिल्म

Share on Social Mediaसनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जिस रफ्तार से चल रही है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्म हर दिन नए इतिहास को अपने नाम कर रही है और कल यानि की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तो फिल्म ने अपनी […]

You May Like