रामलला राम मंदिर का उद्घाटन 21 से 23 जनवरी के बीच होगा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 33 Second

हरिद्वार . राम मंदिर उद्घाटन के लिए 21 से 23 जनवरी के बीच की तिथि का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी ने कहा कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर का उद्घाटन अवश्य हो जाएगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, 21 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर उद्घाटन की तिथि का चयन होगा. मुहूर्त की तिथियां प्रधानमंत्री मोदी को भेजी गई हैं. प्रधानमंत्री उद्घाटन की तारीख का चयन करेंगे, ताकि राम मंदिर उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके. मंगलवार शाम को कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कहीं.

स्वामी गोविंद गिरी ने कहा कि उद्घाटन के दिन मुख्य कार्यक्रम में केवल साधु संत महात्मा ही उपस्थित रहेंगे. मुख्य कार्यक्रम संक्षिप्त होगा. साधु संतों के दर्शन होने के बाद सभी लोगों के लिए मंदिर को खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के समय देश में अयोध्या का माहौल बने, इसके लिए प्रतिष्ठा से सात दिन पहले पूरे देश से आह्वान किया जाएगा कि लोग रामलीला, राम कथा के साथ अनेक प्रकार के उत्सव का आयोजन करे.

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर से 25 हजार संतों को बुलाने की तैयारी

अयोध्या, संवाददाता. रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से प्रमुख 25 हजार संतो- महंतो को बुलाने की योजना है. इसमें बनवासी, संत बाल्मीकि, रविदास जी, कबीरपंथी, नानक पंथी ,स्वामी नारायण, नाथ परंपरा और वैष्णो सन्यासी सहित भारतीय परंपराओं के संत शामिल होंगे. सभी प्रमुख संतो को रामनगरी के बड़े मठों में ठहराने की योजना है. धार्मिक आयोजनों में संतों की एक निर्धारित संख्या की टोली बनाई जाएगी. जिनके हाथों में आयोजन की कमान होगी. हनुमानगढ़ी के प्रधान पुजारी रमेश दास के मुताबिक हमारे धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि त्रेता युग में श्रीराम के राज्याभिषेक में पूरे ब्रह्मांड के संतों सहित राजाओं और सामान्य नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल कर महाआयोजन का साक्षी बनाया गया था. उन्होंने बताया कमोबेश उसी तरह श्री राम लला के भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 दिन जीआरपी की हिरासत में रहेगा चेतन सिंह

Share on Social Mediaमुंबई . जयपुर- मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में फायरिंग और चार लोगों की मौत मामले में आरपीएफ के कांस्टेबल चेतन सिंह को अदालत ने मंगलवार को सात दिन के लिए जीआरपी की हिरासत में भेज दिया. सात अगस्त तक चेतन जीआरपी की हिरासत में रहेगा. जीआरपी ने अदालत […]

You May Like