कोलकाता में ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी चूक होने की खबर सामने आई है जहां कोलकाता पुलिस ने एक शख्स को ममता बनर्जी के आधिकारिक आवास में घुसते हुए पकड़ा है. इस युवक की तलाशी ली गई तो इसके पास से चाक़ू और असलहा बरामद हुआ. युवक का नाम नूर आलम बताया जा रहा है जो सीएम के आवास के पास रोका गया है. आरोपी ममता बनर्जी के सीएम आवास में घुसने की कोशिश में था.

पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान शेख नूर आलम के रूप में की गई है. आरोपी शेख नूर आलम के पास से बंदूक और चाकू के अलावा कुछ प्रतिबंधित पदार्थ भी पाए गए हैं. इतना ही नहीं आरोपी शख्स के पास से एजेंसियों के कई आईडी कार्ड भी मिले हैं. कमिश्नर ने बताया कि वह जिस कार से वहां पहुंचा था. उस पर पुलिस का स्टिकर था. पुलिस, एसटीएफ और विशेष शाखा स्थानीय पुलिस स्टेशन में शख्स से पूछताछ कर रही है.

कोलकाता में आज (21 जुलाई) को होने वाली टीएमसी की शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी कई एलान कर सकती हैं. लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की रैली का फोकस सभी समुदायों पर है, जिसमें एससी-एसटी से लेकर अल्पसंख्यक तक सभी शामिल हैं. पीटीआई एजेंसी के मुताबिक, ममता ने कहा है कि वो मणिपुर का दौरा करने के संबंध में अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर रही हैं, जिसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीषण आग : बाजार में लगी भीषण आग, करीब 800-1000 दुकानें जलकर हुई राख, देखे विडिओ

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहाँ जिले में मध्य रात्रि भयानक आग लग गई। जिसकी गरमाहट अभी तक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की 18 गाड़ियां का उपयोग किया गया। जानकारी […]