चक्रवात तूफान बनेगा और भी खतरनाक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट …

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 28 Second

नयी दिल्ली : चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटे में और तेज होने की उम्मीद है. यह उत्तर से उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ेगा। चक्रवात बिपरजॉय के चलते अरब सागर तट पर वलसाड में तीथल बीच पर ऊंची लहरें देखी गई हैं। एहतियातन तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।इससे पहले आईएमडी ने 36 घंटों में चक्रवात ‘बिपोरजॉय’ और तीव्र होने का पूर्वानुमान जताया था और मछुआरों को भी सलाह दी थी कि वे केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर समुद्र में न जाएं।साथ ही केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिलों में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।गौरतलब है कि आईएमडी ने समुद्र की स्थिति 10 जून को खराब रहने की संभावना जताई थी और 11 से 14 जून के दौरान खराब से बहुत खराब होने का पूर्वानुमान जताया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी और शिवसेना में आई दरार, मुख्यमंत्री के बेटे ने की इस्तीफे की पेशकश,कहा …

Share on Social Mediaमहाराष्ट्र : महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेनामहाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा देने तक की बात कह दे दी। […]