महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भीषण सड़क हादसा, 4 लोग सहित 150 भेड़ों की मौत ….

Share on Social Media

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में पशुओं को ले जा रही ट्रक और टाइलों से लदे एक अन्य ट्रक से टक्कर होने पर चार लोगों और 150 भेड़ों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब चार बजे नांदेड़-कलमनुरी मार्ग पर मालेगांव फाटा में हुई है। कलमनुरी के पुलिस निरीक्षक वैजनाथ मुंडे ने बतया कि भेड़ों को ले जा रहे ट्रक ने टाइलों से लदे एक अन्य वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में चार लोगों और 150 भेड़ों की मौत हो गई।उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति पशुओं को ले जा रहे ट्रक में सवार थे।अधिकारी ने कहा कि उसी ट्रक में यात्रा कर रहे एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रकों को सड़क से हटा दिया और यातायात के लिए मार्ग खोल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के खेलो इंडिया सेंटर के लिए खेल संचालनालय और साई के मध्य हुआ एम.ओ.यू.

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर के लिए आज खेल संचालनालय और साई के मध्य एम.ओ.यू. हुआ है. खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक विष्णु सुधाकर ने आज एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए. संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर […]

You May Like