सिद्धारमैया कल लेंगे कर्नाटक के CM पद की शपथ

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 14 Second

चार दिनों के मंथन के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक के सीएम का नाम फाइनल कर दिया. पार्टी ने एक बार फिर सिद्धारमैया के ऊपर भरोसा जताया है. सूत्रों के मुताबिक उनके नाम पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुहर लगा दी है. कर्नाटक सीएम की रेस में सिद्धारमैया अपने प्रतिद्वंद्वी डीके शिवकुमार पर भारी पड़े. वह कल शपथ ले सकते हैं. वहीं, डीके शिवकुमार के सरकार में शामिल होने पर सस्पेंस बना हुआ है.

कर्नाटक में सीएम बनने की रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कड़ा मुकाबला था लेकिन बाजी सिद्धारमैया के हाथ लगी. हालांकि, यह इतना आसान नहीं था. दोनों के बीच सीएम चुनने को लेकर कांग्रेस में किस तरह से उहापोह की स्थिति थी, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि नाम फाइनल होने में कांग्रेस को चार दिन लग गए.

सिद्धारमैया कल बेंगलुरु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस बीच कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और सीएम दावेदार डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए पहुंच गए हैं. राहुल के 10 जनपथ स्थित आवास पर शिवकुमार और राहुल गांधी के बीच मुलाकात हो रही है. वहीं सिद्धारमैया सरकार में डीके शिवकुमार के शामिल होने पर अभी सस्पेंस है. माना जा रहा है कि उन्हें डेप्युटी सीएम की कुर्सी ऑफर की जा सकती है. लेकिन खरगे से मुलाकात के दौरान शिवकुमार ने कहा था कि वह या तो सीएम बनेंगे नहीं तो सिर्फ विधायक बने रहना पसंद करेंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल हरेली त्यौहार से होंगे प्रारंभ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेलों की शुरूआत अब हरेली त्यौहार से होगी. श्री बघेल आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र के भटगांव में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम नागरिकों से चर्चा कर रहे थे. कार्यक्रम में उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत […]

You May Like