गांधी परिवार में शोक की लहर , महात्मा गांधी के पोते का निधन

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का 89 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया. अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बताया गया है कि अरुण गांधी पिछले काफी दिनों से बीमार थे. तुषार गांधी ने बताया कि उनके पिता का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा.

अरुण मणिलाल गांधी महात्मा गांधी के दूसरे बेटे मणिलाल के बेटे थे. उनका जन्म 14 अप्रैल 1934 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था. अरुण गांधी के पिता अखबार इंडियन ओपिनियन के संपादक रहे. वहीं उनकी मां सुशीला इसी अखबार की पब्लिशर थीं. अरुण गांधी के परिवार में अब उनके बेटे तुषार, बेटी अर्चना, चार पोते और पांच परपोते हैं. अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे. यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे.

अरुण गांधी ने कुछ किताबें भी लिखी हैं. इनमें द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन्स फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी प्रमुख हैं. अरुण गांधी 1987 में अपने परिवार के साथ अमेरिका में बस गए थे. यहां उन्होंने अपने जीवन के कई साल टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गुजारे. यहां उन्होंने क्रिश्चियन ब्रदर्स यूनिवर्सिटी में अहिंसा से जुड़े एक संस्थान की भी स्थापना की थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक विकास उपाध्याय ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 छोटा अशोक नगर में निवासरत् विकलांग कुमार सिंग साहू को ट्राई साईकिल किया भेंट

Share on Social Mediaरायपुर. रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्र.19 के छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी, रायपुर में निवासरत् दिव्यांग व्यक्ति कुमार सिंग साहू, उम्र- 77 वर्ष, को ट्राई साईकिल भेंट किया। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार विधानसभा के […]

You May Like