सरकारी बंगला खाली कर राहुल गांधी मां के घर पहुंचे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया. उन्होंने कहा कि वह सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. इसके बाद वह अपनी मां सोनिया गांधी के आवास में शिफ्ट हो गए.

सूत्रों ने कहा, सोनिया गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह बंगले पर पहुंचीं. उन्होंने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को खाली घर की चाबी सौंपी.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मेरा भाई जो कुछ भी कह रहा है वह सच है. वह उस सरकार के बारे में सच बोलता है, जिससे वह पीड़ित है. लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं.

वहीं, कांग्रेस ने कहा कि सरकार राहुल गांधी को एक घर से ‘बेदखल’ कर सकती है, लेकिन वह करोड़ों भारतीयों के दिलों और घरों में जगह रखते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आखिरकार पकड़ा गया अमृतपाल, पंजाब के मोगा से हुआ गिरफ्तार

Share on Social Mediaखालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले में गिरफ्तार करने के बाद उसे डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है. अमृतपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसपर एनएसए भी लगा दिया गया है. पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में अमृतपाल गिरफ्तार हुआ है. […]