4 विधानसभा ,लोकसभा की 1 सीटों के लिए 10 मई को उपचुनाव

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

निर्वाचन आयोग ने बताया कि लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों के लिए उपचुनाव 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ कराए जाएंगे. मतगणना 13 मई को होगी.

उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराया जा रहा है क्योंकि समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खां को दोषी ठहराये जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था. अब्दुल्ला को राजमार्ग पर धरना देने के 2008 के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल की सजा सुनायी गई थी.

उत्तर प्रदेश के छानबे विधानसभा क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव होगा क्योंकि वहां के वर्तमान विधायक और अपना दल के नेता राहुल प्रकाश कोल की कैंसर से मृत्यु हो गयी थी. मेघालय की सोहिआंग विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है, वहां यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव टाल दिए गए थे. जालंधर संसदीय सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का इस साल जनवरी में निधन होने के कारण रिक्त हो गई थी. ओडिशा की झारसुगड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव वहां के विधायक नवकिशोर दास के निधन के कारण कराया जा रहा है.

आप के राष्ट्रीय दर्जे के मामले पर गौर कर रहे निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि वह आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय दर्जा देने के मामले पर विचार कर रहा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने इस मामले में सवाल किए जाने पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, समीक्षा की जा रही है, हम इस मामले पर जल्द ही जवाब देंगे. आम आदमी पार्टी के पिछले साल के चुनावी प्रदर्शन ने निर्वाचन आयोग द्वारा उसे राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दिए जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सहारा समूह के निवेशकों का पैसा 9 माह में लौटाया जाएगा

Share on Social Mediaसरकार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सहारा के 10 करोड़ निवेशकों को नौ महीने अंदर पैसा लौटा दिया जाएगा. यह पैसा सहारा समूह की 4 सहकारी समितियों के निवेशकों को दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने सहारा-सेबी रिफंड खाते से केंद्रीय रजिस्ट्रार को 5,000 […]

You May Like