आदित्य बिड़ला समूह 25 हजार करोड़ निवेश करेगा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

लखनऊ. उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिहाज से उत्तम प्रदेश बन चुका है. आदित्य बिड़ला समूह यूपी में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा. ये बातें आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन डॉ. कुमार मंगलम बिड़ला ने इन्वेस्टर्स समिट में कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कही गई बात सही सिद्ध हो रही है कि यूपी प्लस योगी बहुत हैं उपयोगी..

बिड़ला ने कहा कि हम ऐसे वक्त में मिल रहे हैं, जब विश्व स्तर पर बड़े बदलाव हो रहे हैं. भारत अब विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. भारत वर्ष 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. उन्होंने कहा कि विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जो जहां लोकतंत्र, आर्थिक शक्ति के साथ युवा उद्यमी भी हों.

कुमार मंगलम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि अमृतकाल में भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि की नींव होगी. भारत दुनिया की सर्वाधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसमें यूपी का अहम योगदान है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़: पांच बंदियों की मृत्यु की होगी दंडाधिकारी जांच

Share on Social Mediaदुर्ग. सेंट्रल जेल में 5 बंदियों की मौत के मामले में दंडाधिकारी जांच के आदेश दिए गए हैं. इस पर जांच अधिकारी एसडीएम दुर्ग ने जांच के बिन्दु तय कर संबंधितों से साक्ष्य मंगाए हैं. एसडीएम कार्यालय में 23 फरवरी तक साक्ष्य प्रस्तुत किए जा सकेंगे. दंडित […]