तमिलनाडु में जल्लीकट्टू खेल के दौरान दो की मौत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मदुरई (तमिलनाडु) . तमिलनाडु में सोमवार को जल्लीकट्टू के खेल में एक सांड के मालिक सहित दो लोगों की मौत हो गई. हालांकि दो अलग-अलग जगह हुई मौतों से लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार सांडों को उकसाने में लगे रहे.

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मृतक के परिवार के लिए तीन लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. मृतक की पहचान पालामेडु के अरविंद राज के रूप में हुई, जो सांड का मालिक भी था. दूसरे मृतक की पहचान पुडुकोट्टई जिले के एम. अरविंद के रूप में हुई है, जिसपर सांड ने हमला कर दिया.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मृतकों के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को तीन लाख रुपये देने का निर्णय लिया है. इधर, जल्लीकट्टू खेल के दौरान अवनियापुरम में 75 और पालामेडु में 34 लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘वैश्विक मंदी की आशंका, भारत को लाभ होना संभव’

Share on Social Mediaविश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने सोमवार को अपने मुख्य अर्थशास्त्रत्त्ी पूर्वानुमान सर्वेक्षण में कहा कि 2023 में वैश्विक मंदी आने की आशंका है. हालांकि, इस दौरान खाद्य, ऊर्जा और मुद्रास्फीति का दबाव चरम पर पहुंच सकता है. रिपोर्ट में कहा गया कि बांग्लादेश और भारत सहित दक्षिण […]