सहारा निवेशकों का पैसा जल्द मिलेगा, सहारा समूह ने किया 7 दिन में लौटाने का दावा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

सहारा इंडिया (Sahara India) निवेशकों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है. बिहार की उपभोक्ता अदालत ने सहारा इंडिया चीफ सुब्रत रॉय (Subrat Roy) ) की गिरफ्तारी पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है. बताया जा रहा है की बिहार की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया था. इस मामले में शुक्रवार की शाम को सहारा ग्रुप ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि- ‘ये मामला बिहार (Bihar) में नालंदा जिले के जिला उपभोक्ता फोरम (Consumer Foram) में 3 लाख रुपये से संबंधित है. इस संदर्भ में कोर्ट ने अपने आज के आदेश पर आगे की कार्रवाई के लिए रोक लगा दी है.’

सहारा समूह की तरफ से जारी किये गए बयान के बाद सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई. बताया गया कि सहारा समूह की ओर से अदालत को आश्‍वासन दिया गया कि एक सप्‍ताह में वादी को पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा. इसके बाद कोर्ट ने इस सिलसिले में कार्रवाई को एक सप्‍ताह के लिए रोक दिया है और गैर जमानती वारंट को रद्द कर दिया है.

शुक्रवार को युपी की राजधानी लखनऊ में बिहार पुलिस ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की थी. बिहार पुलिस के साथ यूपी पुलिस की टीमें भी थीं. पुलिस ने गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में दबिश दी लेकिन सुब्रत रॉय नहीं मिले.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए केंद्रीय विद्यालय स्कूल की छात्रा नायरा रंगारी  का नाम भेजा गया

Share on Social Mediaप्रधानमन्त्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए केंद्रीय विद्यालय स्कूल की छात्रा नायरा रंगारी (Nayra Rangari) ऊर्फ पीहुश्री का नाम कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के अनुमोदन से नई दिल्ली मंत्रालय महिला व बाल विभाग चयन समिति को भेजा गया भारत और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सबसे कम उम्र में […]