Gujarat, Himachal Election Result 2022 गुजरात के इतिहास में कभी इतना नीचे नहीं गिरी कांग्रेस, हिमाचल में बची इज्जत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है. हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था. तो वहीं, गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. गुजरात में ज्यातादर एग्जिट पोल में जहां बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. तो हिमाचल में कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती नजर रही है, तो कुछ बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिखा रहे हैं.

 1960 से गुजरात में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं लेकिन अब तक के चुनावी इतिहास में कांग्रेस का प्रदर्शन कभी इतना खराब नहीं रहा है. जहां बीजेपी राज्य की 182 में से 150 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर ही आगे दिख रही है. इससे पहले 1990 में कांग्रेस का सबसे बुरा प्रदर्शन देखा गया था. तब पार्टी सिर्फ 33 सीटें जीतने में सफल हुई थी. इसके बाद कांग्रेस की सीटें कुछ हद तक बढ़ती गईं. 2002 में कांग्रेस को 50, जबकि 2007 में 59 सीटें मिली थीं. 2017 में पार्टी ने 77 सीटें जीती थीं और बीजेपी को कड़ी टक्कर भी दी थी. लेकिन इस बार कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.

हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. रुझानों में गुजरात में बीजेपी 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि कांग्रेस को सिर्फ 18 सीटों पर बढ़त है. हालांकि, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को अब बढ़त मिल गई है. कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि, हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर चल रही है. यहां कभी बीजेपी आगे हो रही है तो कभी कांग्रेस आगे निकल जा रही है. जबकि मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं. यूपी की रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भी सपा आगे चल रही है.

 बीजेपी के सामने जहां गुजरात और हिमाचल के अपना किला बचाने की चुनौती है, तो कांग्रेस ने चुनाव में दोनों राज्यों की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए पूरी कोशिश लगाई. वहीं, आप के सामने खुद को साबित करने की चुनौती है.

हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है. मैनपुरी सीट  सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. इसके अलावा  जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है. रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gujarat Election: मोरबी के मसीहा कांतिलाल आगे, जनता का मिल रहा 'आशीर्वाद'

Share on Social Mediaनई दिल्ली. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ब्रिज हादसे के कारण मोरबी सुर्खियों में रहा. यहां से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांतिलाल शिवलाल अमृतिया को टिकट दिया था. मोरबी पुल हादसे के दौरान लोगों की जान बचाने के कारण कांतिलाल पूरे देश में काफी चर्चा में […]

You May Like