Google के CEO सुंदर पिचाई को मिला पद्म भूषण, बोले- भारत मेरा हिस्सा है, जहां जाता हूं इसे ले जाता हूं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 56 Second

गूगल (Google) और अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने कहा है कि वह हमेशा खुद को भारत से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और जहां कहीं भी जाते हैं अपनी भारतीय पहचान को साथ लेकर जाते हैं. पिचाई ने यह बात भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजे जाने के अवसर पर कही. पिचाई ने कहा, ‘भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां कहीं भी जाता हूं इसे अपने साथ लेकर जाता हूं.’

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पिचाई को व्यापार और उद्योग श्रेणी में वर्ष 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रदान किया. पिचाई को शुक्रवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उनके परिवार के करीबी सदस्यों की उपस्थिति में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

पिचाई ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से यह सम्मान स्वीकार करते हुए कहा, ‘मैं इस सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों का हृदय से आभारी हूं. भारत मेरा एक हिस्सा है, और मैं गूगल तथा भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की आशा करता हूं, क्योंकि हम अधिक लोगों तक प्रौद्योगिकी के लाभ पहुंचाने के लिए मिलकर काम करते हैं.’

पिचाई को इस साल की शुरुआत में 17 पुरस्कार विजेताओं में से एक नामित किया गया था. वहीं, भारतीय दूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा, “सैन फ्रांसिस्को में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई. मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी को मजबूत करती है. संबंध, वैश्विक नवाचार में भारतीय प्रतिभा के योगदान की पुष्टि करता है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सौभाग्यशाली था कि मैं एक ऐसे परिवार में पला-बढ़ा, जिसने सीखने और ज्ञान को संजोया, माता-पिता के साथ, जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत त्याग किया कि मुझे अपनी रुचियों का पता लगाने के अवसर मिले.” पिचाई ने कहा कि तकनीकी परिवर्तन की तीव्र गति को देखने के लिए वर्षों में कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है.

उन्होंने कहा कि भारत में किए गए नवाचार दुनिया भर के लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं – डिजिटल भुगतान से लेकर वोइस टेक्नोलॉजी तक. सुंदर पिचाई ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “मैं गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी को जारी रखने की आशा करता हूं, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी के लाभों को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करते हैं.”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूरे साल में सिर्फ एक रात ही खिलता है ये फूल, भोलेनाथ से है खास संबंध! जानिए क्यों है खास

Share on Social Mediaदुनिया में बहुत सी चीजें इतनी अजीबोगरीब हैं कि जब उनके बारे में लोगों को पता चलता है तो वो दंग रह जाते हैं. ऐसा ही एक फूल भी दुनिया में मौजूद है. आमतौर पर फूल साल में कई समय तक के लिए खिलते हैं. कुछ फूल […]

You May Like