मांडू आएंगी कई जानी मानी हस्तियां, मेहमानों के लिए होगा गाला डिनर

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 54 Second

भारत (India) में आयोजित हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू (Mandu) को भी मेजबानी का मौका मिला है. तय कार्यक्रम के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit) में शिरकत करने आ रहे अतिविशिष्ट मेहमान मांडू भी पहुंचेंगे और यहां के इतिहास और प्राचीन वैभव से रूबरू होंगे. इस दौरान प्रतिनिधियों के लिए यहां गाला डिनर का कार्यक्रम भी तय हुआ है. इससे मांडू की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल (International Tourist Place) के रूप में पहचान बनेगी और पर्यटन को नई गति मिलेगी. विशिष्ट मेहमानों का आगमन 13 से 15 फरवरी के बीच होगा. इसके बाद 1-2 जून, 16-17 जून, 19-20 जुलाई एवं 21 जुलाई को भी विशिष्ट मेहमान यहां आएंगे.

गौरतलब है कि गत 23 अगस्त को केंद्र सरकार के अधिकारियों ने मांडू का दौरा कर जी-20 के प्रतिनिधियों को मांडू दर्शन कराने की व्यवस्था देखी थी. इस दौरान उन्होंने मांडू के ऐतिहासिक स्मारक और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था.

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार अतिथियों को 16 राज्यों में स्थित केंद्रीय पुरातत्व विभाग की 53 ऐतिहासिक इमारतों के दर्शन करवाए जाएंगे. इसमें मांडू की आदर्श स्मारक जहाज महल को भी शामिल किया गया है. गौरतलब है कि जहाज महल अपने इतिहास, वास्तुकला और अंडर ग्राउंड वाटर चैनल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. शिखर सम्मेलन के अतिथियों को जहाज महल परिसर में स्थित शाही परिसर तवेली महल, हिंडोला महल, कपूर तालाब, मुंज तालाब, चंपा बावड़ी और हिंडोला महल के दर्शन करवाए जाएंगे. अतिविशिष्ट मेहमान यहां मांडू पर बने लाइट एंड साउंड शो को भी देख सकते हैं.

मांडू में होगा मेहमानों का गाला डिनर

बताया जा रहा है कि जी-20 में शिरकत करने आए प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मांडू पहुंचेंगे. इस दौरान मेहमानों के लिए गाला डिनर का भी आयोजन होगा. इसमें भारत के साथ दुनियाभर के प्रसिद्ध व्यंजन परोसे जाएंगे. मेहमानों के मनोरंजन के लिए बड़ा आयोजन होने की भी संभावना है. बता दें कि मांडू में दक्षेस के प्रतिनिधि भी आए थे. साथ ही यहां देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां यहां घूमने आ चुकी हैं. अतिथियों के भ्रमण के कार्यक्रम को भी यहां के मौसम की अनुकूलता के हिसाब से बनाया गया है. फरवरी में यहां का मौसम खुशनुमा होता है. जून-जुलाई में मांडू का प्राकृतिक सौंदर्य पूरे शबाब पर होता है.

जी-20 में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगल पर अब दिखी 30 KM की 'घूरती हुई आंख', पहली तस्वीर आई सामने

Share on Social Mediaहमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं, जो निश्चित दूरी पर सूर्य की परिक्रम कर रहे. इनमें से सिर्फ पृथ्वी पर ही जीवन है, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि करोड़ों साल पहले मंगल (Mangal) का वातावरण जीवन के लिए अनुकूल था. वहां पर पानी और जीवन […]