राष्ट्रपति चुनाव से पहले कम हुई दूरियां, एनडीए के प्रत्याशी को हराने विपक्ष हुआ एकजुट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 51 Second

दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव से पहले बिहार में विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है. राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस में बढ़ी दूरियां घटती नजर आ रही हैं. राष्ट्रपति चुनाव में बिहार का विपक्ष साथ नजर आ रहा है, जबकि सत्ताधारी गठबंधन भी एकजुट है. भले ही सत्ताधारी गठबंधन को अभी भी विपक्ष का मत मिलने की आस है. राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा शुक्रवार को पटना पहुंचे और विपक्षी दलों के साथ बैठक की.

तेजस्वी यादव ने किया यशवंत सिन्हा का स्वागत

बैठक में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यशवंत सिन्हा का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार योग्य और अनुभवी हैं. ये राष्ट्रपति बनेंगे तो महज रबर स्टांप नहीं रहेंगे, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे.

विपक्ष के कई नेता रहे मौजूद

बैठक में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, सीपीआई के रामबाबू कुमार, सीपीएम के राज्य सचिव ललन चौधरी, भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम सहित विपक्षी दलों के सभी विधायक और सांसद मौजूद थे. विपक्षी दलों के विधायक और सांसदों ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देकर जिताने का संकल्प लिया.

RJD और कांग्रेस के बीच कम हो रही दूरियां!

गौरलतब है कि RJD और कांग्रेस के बीच पिछले कुछ महीने से दूरियां बढ़ी दिखती रही थीं. बिहार विधानसभा उपचुनाव हो या विधान परिषद चुनाव दोनों दलों ने अपने अपने प्रत्याशी उतार दिए थे. लेकिन, राष्ट्रपति चुनाव में एक साथ नजर आए. राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी कुछ दिन पहले बिहार में समर्थन मांगने पहुंची थीं, जहां सत्ताधारी गठबंधन के सभी पार्टियों ने अपना समर्थन जताया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीम इंडिया में होने वाला है बड़ा बदलाव, सीरीज के आखिरी मैच में पंत की जगह खेलेगा ये बल्लेबाज!

Share on Social Mediaखेल डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी वनडे में टीम इंडिया की नजर मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर रहेगी. इस अहम मुकाबले में टीम प्लेइंग 11 से लेकर बल्लेबाजी क्रम तक में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस सीरीज में अभी तक […]