300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे की नहीं बचाई जा सकी जान…

Share on Social Media

पंजाब के होशियारपुर के गदरीवाला गांव में बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत हो गई है। साढ़े तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद इस बच्चे को बाहर निकाला जा सका। बच्चे को निकालते ही सीधे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना रविवार सुबह 9 से 10 बजे के करीब की है, जब खेतों में खेल रहे इस बच्चे के पीछे एक कुत्ता पड़ गया। कुत्ते से बचने के लिए 6 साल का ये बच्चा दौड़ते हुए खेतों में बने बोरवेल के ढाई फीट ऊंचे पाइप पर चढ़ा तो सिर के बल उसके अंदर जा गिरा।

आनन-फानन में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था। बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ ही खुदाई शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।

वहीं इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट भी किया घटना की जानकारी मिलते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि होशियारपुर में 6 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा है। प्रशासन और स्थानीय विधायक मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। सीएम ने कहा कि वह लगातार प्रशासन से अपडेट ले रहे हैं।

वहीं स्थानीय अफसरों ने बताया कि ऋतिक नाम का 6 साल का बच्चा रविवार सुबह 9 बजे बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू के दौरान बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाई गई। मशीनों से खुदाई शुरू की गई। बच्चा 95 फीट पर फंसा था। बच्चे को बाहर निकालने के लिए एक पाइप का इस्तेमाल किया गया। अफसरों के अनुसार, ऋतिक को जब बाहर निकाला गया तब वह बेहोशी की हालत में था। लेकिन अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवेन्द्र नगर चौक में ‘दवाई का लंगर‘ निःशुल्क दवाखाना का शुभारंभ

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान राजधानी के ही देवेन्द्र नगर चौक में छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष तथा विधायक उत्तर रायपुर कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ‘दवाई का लंगर‘ निःशुल्क दवाखाना का भी शुभारंभ किया। इस ‘दवाई का लंगर‘ निःशुल्क दवाखाना […]

You May Like