ऑनलाइन ही पैसों का लेनदेन करना ज्यादा पसंद, ऑनलाइन फ्रॉड भी तेजी से होने लगे

Share on Social Media

पिछले कुछ सालों में डिजिटल ट्रांजैक्शन (Digital Transaction) में बहुत तेजी से इजाफा देखा गया है। खासकर कोरोना काल के बाद से तो इसमें और ज्यादा तेजी आई है। लोग अपने आपको सुरक्षित रखने के लिए ऑनलाइन ही पैसों का लेनदेन करना ज्यादा पसंद करते है। लेकिन इसके साथ ही अब ऑनलाइन फ्रॉड भी तेजी से होने लगे है। लोग आसानी से ठगों और जालसाजों का शिकार बन जा रहे है।

ऐसे में अधिक मात्रा में पैसे के घोटालों के सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी ओर से संभावित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि आम जन को सूचित किया है कि वह कभी भी अवांछित फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से ग्राहक से संपर्क नहीं करता है या पैसे मांगता है या किसी अन्य प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी भी केंद्रीय बैंक द्वारा नहीं मांगी जाती है। इसमें कहा गया है कि, ‘रिजर्व बैंक किसी व्यक्ति को पैसा/विदेशी मुद्रा या किसी अन्य प्रकार के फंड का रखरखाव नहीं करता है या व्यक्तियों के नाम पर खाता नहीं खोलता है।’ इसी के साथ रिज़र्व बैंक ने जनता से सतर्क रहने और भारतीय रिज़र्व बैंक के कर्मचारी होने का प्रतिरूपण करने वाले व्यक्तियों द्वारा किए गए धोखाधड़ी या घोटालों का शिकार न होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महापौर एजाज़ ढेबर ने किया स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण

Share on Social Media भ्रमण के दौरान कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और रायपुर स्मार्ट सिटी एम.डी. भी थे साथ रायपुर। महापौर एजाज़ ढेबर ने कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमि. के विभिन्न कार्य योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रभात मलिक एवं रायपुर […]

You May Like