कुल्लू के घियागी के पास हुए हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौत, 3 घायल

Share on Social Media

हिमाचल के कुल्लू में औट-लुहरी एनएच-305 पर घियागी के पास दिल्ली के टूरिस्टों की गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 4 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल हो गए हैं। मरने वालों में 1 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। 3 घायलों में 2 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे की सूचना के बाद बंजार पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में मृत टूरिस्टों के शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को दिल्ली के टूरिस्ट जिभी, जलोड़ी पास घूमने निकले थे। इस दौरान घियागी के पास उनकी गाड़ी करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। क्षेत्र में कोई गांव या बस्ती ना होने के कारण रात को हादसे का पता नहीं चल पाया। सुबह जब सड़क पर काम करने वाली लेबर क्षेत्र में पहुंची तो उन्होंने खाई में गिरी गाड़ी को देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 मजबूत इरादों से मूकबधिर एवन्ती ने लिखी अपनी तकदीर

Share on Social Mediaकुछ लोग अपने मजबूत इरादों से अपनी तकदीर लिखते हैं। ऐसे लोगों में से एक कोण्डागांव के मर्दापाल के निकट बसे नक्सलप्रभावित गांव बादालूर की दिव्यांग एवन्ती विश्वकर्मा भी हैं। बोलने और सुनने में असमर्थ एवंती ने अपनी मेहनत से अपने स्वावलंबन की राह तय की है। […]