शिकारियों ने पुलिस कर्मियों को गोली से भुना, सीएम की आपात मीटिंग

Share on Social Media

 मध्य प्रदेश के गुना जिले में देर रात पुलिस और शिकारियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई है। गुना के आरोन इलाके के जंगल में शनिवार तड़के पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकार के मामले में सर्चिंग करने गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की।

गुना पुलिस का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। इसके बाद शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए गये हैं। मुठभेड़ में जिन पुलिसकर्मियों की जान गई है, उनमें एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव, आरक्षक संतराम शामिल हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गए हैं। यह घटना तड़के 4:00 बजे की बताई जा रही है। गोलीबार के दौरान एक शिकारी को भी पुलिस की गोली लगी। मृतक का नाम नौशाद बताया जा रहा है और उसक शव भी बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Share on Social Mediaकांग्रेस उदयपुर में पार्टी के पुनरुद्धार का रोडमैप तैयार करने के लिए तीन दिवसीय ‘नव संकल्प शिविर’ का आयोजन कर रही है। इस बीच पंजाब में उसे तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे […]