दिल्ली में फ्री बिजली, पानी और बस के सफर के बाद अब स्कूली छात्रों की बारी, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दिल्ली में फ्री बिजली, पानी और बस के सफर के बाद अब स्कूली छात्रों की बारी है. दिल्ली में सरकारी स्कूल के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिलने जा रहे हैं. पहले चरण में दिल्ली सरकार ने विशेष आवश्यकता वाले 2,955 विद्यार्थियों को टेबलेट दिए हैं. फिलहाल 8वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट दिए जा रहे हैं. शुक्रवार को ‘प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’ के तहत दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में 8वीं से 12वीं तक के सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लैपटॉप-टेबलेट वितरित किए. साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को स्पोर्ट्स किट्स और टीचिंग-लर्निंग मटेरियल भी वितरित किए गए.इस मौके पर बच्चों की भावना की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में सीखने की तत्परता होती है, लेकिन वे अक्सर जीवन में कई जगह चुनौतियों का सामना करते हैं, जो उनके विकास में बाधा डालते हैं. ‘प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’ हमारे स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सपोर्ट करने और उनकी दक्षता बढ़ाने में मदद करने के लिए केजरीवाल सरकार का एक प्रयास है. उन्होंने कहा कि यह प्रयास निश्चित रूप से उन्हें बेहतर जीवन जीने में मदद करेगा. मनीष सिसोदिया ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे सीखने के लिए इतना प्रयास करते हैं, इसलिए हमारा भी ये कर्तव्य बनता है कि हम उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करें. उन्हें किसी भी कीमत पर खुद को अकेला महसूस नहीं करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मई में जानिए बैंक की कितनी दिन रहेगी छुट्टी

Share on Social Mediaबैंक हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है. किसी भी काम के दिन बैंक बंद मिले तो हम परेशान हो जाते हैं. अगर आपका मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी काम है, तो उसके ल‍िए अभी से प्‍लान‍िंग कर लें. ताक‍ि आपको जरूरत […]

You May Like