Breaking News: माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़, 12 लोगों की मौत, 26 घायल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके अलावा घायलों को नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।’ अब तक 26 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घायल लोगों में से भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल 26 घायलों को माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रियासी के पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण है। मौके पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं। भगदड़ की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

कांग्रेस को लगा जोर का झटका, यहां से बीजेपी को मिली जीत

Share on Social Media कोरिया जिले में बीजेपी ने कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। यहां बैकुंठपुर नगर पालिका में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अपना नगर पालिका अध्यक्ष नहीं बना सकी है। इस सीट पर बीजेपी की नविता शिवहरे को जीत मिली है। चुनाव परिणामों में यहां कांग्रेस […]

You May Like