महाराष्ट्र में शिंदे सरकार की बढ़ने लगी धड़कनें    

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 37 Second

महाराष्ट्र में भावी स्थितियों को भांपते हुए जहां भाजपा और एनसीपी नेता अजित पवार की नजदीकियां बढ़ रही हैं और शरद पवार की दिक्कतें भी. सकते में शिवसेना का शिंदे गुट भी है, जिसे अजित पवार व भाजपा के बीच अंदरूनी तौर पर चल रही जुगलबंदी रास नहीं आ रही है. महाराष्ट्र के मौजूदा घटनाक्रमों में सत्तारूढ़ भाजपा व शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ एनसीपी में काफी हलचल है. भाजपा ने भावी स्थितियों के मद्देनजर एनसीपी नेता अजित पवार से संपर्क बनाया हुआ है, ताकि अदालत के फैसले मौजूदा सरकार प्रभावित होती है तो नए विकल्पों के साथ सत्ता बरकरार रखी जा सके. अगर अदालत का फैसला शिंदे गुट के 16 विधायकों के खिलाफ जाता है तो भाजपा को सरकार बचाए रखने के लिए अजित पवार की जरूरत पड़ सकती है.

दरअसल, एनसीपी नेता शरद पवार भाजपा के खिलाफ हैं और अगर अजित पवार भाजपा के साथ जाने की सोचते हैं तो उनको पार्टी के 53 विधायकों में से दो तिहाई विधायक तोड़ने पड़ेंगे. अजित को अपनी पार्टी में समर्थन तो हासिल है, लेकिन अभी अधिकांश विधायक शरद पवार के खिलाफ नहीं जाना चाहते हैं. दूसरी तरफ सत्तारूढ़ शिवसेना गुट भी विषम परिस्थितियां आने पर सरकार बचाने के लिए एनसीपी को साथ लेने के खिलाफ है. ऐसे में भाजपा का सारा अभियान अंदरूनी तौर पर ही चल रहा है.

भाजपा व अजित पवार की नजदीकियों को देखते हुए शरद पवार भी मुखर हो गए हैं. उन्होंने अगला चुनाव महाविकास अघाड़ी के साथ लड़ने पर साफ कर दिया है कि अभी वह महाविकास अघाड़ी (शिवसेना (उद्धव), कांग्रेस व एनसीपी) के साथ है और रहना भी चाहते हैं, लेकिन इच्छा ही सब कुछ नहीं होती है. अगले चुनाव में साथ होगा या नहीं होगा कहा नहीं जा सकता है. इसके पहले सुप्रिया सुले ने कहा था अगले 15 दिनों में दो धमाके होंगे, एक महाराष्ट्र में व दूसरा दिल्ली में.

महाराष्ट्र सरकार को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा

उधर, ठाकरे गुट से सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने यह दावा किया कि शिंदे और फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार 15 दिनों में ही गिर जाएगी. राउत ने कहा, ‘मैंने एकबार कहा था कि फरवरी तक सरकार गिर जाएगी लेकिन कोर्ट का फैसला देर से आ रहा है. यह सरकार टिकने वाली नहीं है. इसका डेथ वॉरंट जारी हो चुका है.वहीं, राउत के इस अनुमान के बाद पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि राज्य में कभी भी चुनाव हो सकते हैं और उनकी पार्टी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रन से हराया

Share on Social Mediaदिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 144 रन बनाए. इसके जवाब में हैदराबाद के खिलाड़ी 137 रन ही बना सके. दिल्ली के लिए मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन बनाए. टीम के लिए अक्षर ने ऑलराउंड परफॉर्म किया. उन्होंने 2 विकेट भी लिए. नॉर्खिया ने […]

You May Like