अब डी-मार्ट के मालिक राधाकिश दमानी के आने वाले है बुरे दिन ?

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भारत के कई कारोबारियों के लिए साल 2023 कुछ ठीक नहीं रहा है. इसी साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आने के बाद गौतम अडानी की संपत्ति में काफी कमी आई है. इस लिस्ट में एक और अरबपति का नाम है. ये हैं डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी. आरके दमानी की संपत्ति को गौतम अडाणी की तरह नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन राधाकिशन दमानी की संपत्ति में भी चालू कैलेंडर वर्ष के 2 महीनों में काफी कमी आई है.

 ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी की नेटवर्थ 2.61 अरब डॉलर घटकर 16.7 अरब डॉलर रह गई है. गौतम अडानी की संपत्ति इस साल की शुरुआत से घटकर 35 बिलियन डॉलर रह गई है, रिलायंस के मुकेश अंबानी को भी इस साल लगभग 6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेटवर्थ 130 अरब डॉलर से घटकर 35 अरब डॉलर हो गई है. एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में अब तक राधाकिशन दमानी की संपत्ति में 2.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, DMart के राधाकिशन दमानी की कुल संपत्ति 16.7 बिलियन डॉलर है. साल-दर-साल आधार पर उनकी संपत्ति में 2.61 अरब डॉलर की कमी आई है.

फोर्ब्स के मुताबिक, इस साल 1 जनवरी से राधाकिशन दमानी की नेटवर्थ में 2.67 अरब डॉलर की गिरावट आई है. साल 2023 में संपत्ति गंवाने वालों की लिस्ट में डीमार्ट के राधाकिशन तीसरे नंबर पर हैं. उनकी नेटवर्थ में 14 फीसदी तक की गिरावट आई है.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, डीमार्ट के राधाकिशन दमानी की नेटवर्थ घटकर 16.7 अरब डॉलर रह गई है. दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में आरके दमानी 97वें नंबर पर हैं. रिटेल चेन डीमार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी भी दिग्गज निवेशक हैं. उन्हें बिग बुल के नाम से मशहूर स्वर्गीय राकेश झुनझुनवाला का गुरु कहा जाता है. साल 2002 में उन्होंने मुंबई में Dmart का पहला रिटेल स्टोर खोला, अब Dmart के देशभर में 238 स्टोर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर जा रही बस से दूसरी बस टकराई, 18 लोग घायल

Share on Social Mediaदुर्ग. सुपेला से दो बसों में सवार होकर रायपुर जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बस दुर्घटना का शिकार हो गई. बस में सवार 45 में से 18 कार्यकर्ता घायल हो गए. उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया […]

You May Like