अर्जुन कपूर को पसंद आयी जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 34 Second

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ बेहद पसंद आयी है। जंगली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत, उलझ में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, मेयांग चांग, ​​राजेश तैलंग, आदिल हुसैन और जितेंद्र जोशी की अहम भूमिका है। फिल्म उलझ 02 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। इस फिल्म की तारीफ कई सितारों ने की है। अब इस लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म उलझ की तारीफ की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अर्जुन कपूर ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, उलझ एक शानदार जासूसी ड्रामा है, जिसमें फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जो बेहतरीन ढ़ंग बनाई गई है। जान्हवी कपूर, आप अलग-अलग कंटेंट और जटिल किरदारों का चयन करती हैं। आप पर गर्व है। जासूसी सही तरीके से की गई है। शानदार अभिनय और अच्छे सिनेमा की सराहना करने वाले हर व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव में हजारों कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन, जब पहली बार मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिव भक्त कावड़ियों का किया अभिनंदन उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी रहे मौजूद सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन  रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के प्राचीन, […]

You May Like