संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ की

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने सोनाक्षी सिन्हा की तारीफ करते हुये कहा है कि वह वैजयंतीमाला और श्रीदेवी की तरह है। संजय लीला भंसाली की वेबसीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा ,संजीदा शेख फरदीन खान और शेखर सुमम जैसे कलाकार शामिल हैं। हीरामंडी: द डायमंड बाजार हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुयी है।‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ में सोनाक्षी सिन्हा ने दोहरी भूमिका निभायी है। सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना और फरीदान की भूमिका निभायी है, जो मां बेटी होती हैं। सोनाक्षी के इन किरदारों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । इस बीच भंसाली ने भी सोनाक्षी की तारीफ की है। भंसाली ने कहा,मैं सोनाक्षी की बेजोड़ स्टार पावर और व्यक्तित्व के कारण उनके साथ काम करना चाहता था। उनकी आंखों में, उनकी चाल में, उनकी संवाद अदायगी में कभी न मिटने वाली आग है। वह वास्तव में बॉलीवुड, भारतीय सिनेमा, मुख्यधारा की सर्वोत्कृष्ट स्टार हैं। वैजयंतीमाला और श्रीदेवीजी की तरह, -सोनाक्षी भी स्टारडम और व्यक्तित्व के उस कद में आती हैं। वह एक उत्कृष्ट लड़की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रभुदेवा के साथ काम करेंगी काजोल

Share on Social Mediaमुंबई । बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल, प्रभुदेवा के साथ काम करती नजर आयेंगी। तेलुगु फिल्म निर्माता चरण तेज उप्पलपति को उनके असाधारण सिनेमाई विजन के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। अब, हिंदी में अपने लंबे समय से प्रतीक्षित निर्देशन की शुरुआत करने के लिए […]