तुनिषा शर्मा ने लास्ट पोस्ट में कही जिंदादिली की बात, और शूटिंग के दौरान सेट पर तुनिषा ने आत्महत्या कर ली

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 29 Second

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा  (Tunisha Sharma)  ने आज शूटिंग के दौरान सेट पर ही आत्महत्या (Suicide) कर ली.  जानकारी के अनुसार, टी ब्रेक के दौरान तुनिषा टॉयलेट में गईं और वहां से बहुत देर तक नहीं निकली, तो दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा तोड़ने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आखें फटी की फटी रह गईं, तुनिषा का शव फंदे से झूल रहा था.

तुनिषा की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. तुनिषा मात्र 20 साल की थी और 4 जनवरी को 21 की होने वाली थीं. तुनिषा टीवी सीरियल अली बाबा: दास्तान-ए-इश्क की शूटिंग क रही थीं. हैरानी की बात ये है कि अपनी मौत से कुछ ही घंटों परले उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था, जिसमें वह कभी न रुकने की बात कर रहीं थीं और अपनी पोस्ट से काफी पॉजिटिव लग रही थीं. फिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अचानक सुसाइड जैसा कदम उठा लिया.

सुसाइड से 5 घंटे पहले तुनिषा ने अपनी तस्वीर पोस्ट की थी.  उस तस्वीर में उन्होंने वही कॉस्ट्यूम पहन रखा था जो किरदार वह अली बाबा सीरियल में निभा रही थीं. तस्वीर में उन्हें सीरियल की स्क्रिप्ट थामे हुए देखा जा सकता है, इसके साथ उन्होंने अपना चेहरा अपने बालों से ढंक रखा है. इस फोटो का कैप्शन पढ़कर तो कोई कह ही नहीं सकता कि तुनिषा ने आत्महत्या कर ली है. क्यों ये कैप्शन किसी भी टूटे हुए इंसान को मोटिवेट कर सकता है. दरअसल तुनिषा ने इस फोटो के कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा- ‘जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं, वे रुकते नहीं हैं.’

एक्ट्रेस के फैंस और करीबी उनके निधन की खबर से बेहद दुखी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वे 2019 में जी टीवी के शो ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में जारा/ बबली के रूप में दिखाई दीं. उन्हें सब टीवी के शो ‘हीरो – गायब मोड ऑन’ के सीजन 2 में अदिति के रोल में देखा गया था. उन्होंने सोनी सब के शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में लीड रोल निभाया था.

तुनिषा शर्मा ने ‘भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप’ के साथ 2015 में अभिनय की शुरुआत की थी. तुनिषा को ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ के अलावा कई शोज में देखा गया था. उन्होंने ‘फितूर’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अश्विनी वैष्णव का भ्रष्टाचार-लापरवाही की शिकायत पर दूरसंचार विभाग के 10 अधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Share on Social Mediaटेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त सचिव समेत दूरसंचार विभाग के 10 वरिष्ठ अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने पर मुहर लगा दी है. भ्रष्टाचार को एकदम बर्दाश्त न करने की नीति और ‘काम करो या काम छोड़ो’ अभियान के तहत यह छंटनी की गई है. एक आधिकारिक […]

You May Like