बढ़ती उम्र का लक्षण हैं आंखों के नीचे आई झुर्रियां, इन उपायों से रातोंरात करें इन्हें गायब

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:6 Minute, 36 Second

बेदाग़ और दमकती त्वचा की चाहत सभी महिलाओं को रहती हैं. त्वचा में आया ढ़ीलापन इसके आकर्षण को समाप्त कर देता हैं. अक्सर देखने को मिलता हैं कि नींद पूरी ना लेने, तनाव में रहने और शरीर में पोषण की कमी होने की वजह से महिलाओं के आंखों के नीचे झुर्रियां आने लगती हैं.

आमतौर पर रिंकल्स यानी झुर्रियों को बढ़ती उम्र का लक्षण माना जाता है. लेकिन जब यह उम्र से पहले आने लगे तो चिंता का कारण बन जाती हैं. कई महिलाऐं सर्जरी के जरिए झुर्रियों से छुटकारा पाने का प्रयास करती हैं जो महंगा पड़ सकता हैं. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं जो इन झुर्रियों को रातोंरात गायब कर देंगे. आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

बादाम तेल

रात को सोने से पहले दो से तीन बूंद बादाम का तेल लेकर आप इससे अपने चेहरे की मालिश करें और फिर सो जाएं. यह आपके चेहरे पर ओवर नाइट फेस मास्क की तरह काम करेगा. बादाम के तेल में भी विटमिन-ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा कई दूसरे माइक्रो न्यूट्रिऐंट्स से भी यह तेल भरपूर होता है.

बेसन और हल्दी

चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए आप बेसन और हल्दी का उपयोग करें. इसके लिए आप एक कटोरे में एक चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी और 5 बूंद जैतून के तेल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और करीब 25 मिनट तक रहने दें. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. ऐसा कुछ दिन करने से आपको झुर्रियों से निजात मिलेगी.

नारियल तेल और हल्दी पाउडर

एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं. इस पेस्ट को झुर्रियों पर लगाएं 20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद पानी से धो लें. एक और तरीका है कि रात के सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे की अच्छी तरह से मालिश करें और सुबह इसे धो लें. ऐसा करने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और बारीक रेखाएं भी कम होती हैं.

टमाटर, संतरा और पपीता

चेहरे की झुर्रियों को हटाने के लिए आप एक कटोरे में टमाटर, संतरे दोनों का गूदा लें और इसमें दो चम्मच पपीते का गूदा भी मिलाएं. इसमें एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच ग्लिसरीन डालकर इसे अच्छे से मिक्सर में पेस्ट बना लें. इसके बाद आप इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 25 मिनट तक लगा रहने दें. इससे आपकी चेहरे की झुर्रियां कम होगी. आपके चेहरे पर नजर आने वाले दाग धब्बे दूर होंगे और आपके चेहरे में ग्लो नजर आएगा.

दही और जैतून का तेल

इनसे बना फेस पैक त्वचा को रिंकल फ्री करने के साथ-साथ ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखने में भी मददगार होता है. साथ ही लैक्टिक एसिड और नेचुरल एंजाइम से भरपूर दही स्किन सेल्स को साफ करके त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने का काम करती है. वहीं एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स माने जाने वाले जैतून के तेल में मौजूद विटामिन ए, डी, ई और विटामिन के सूरज की यूवी रेज से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होता है.

मक्का और ज्वार का आटा

मक्का और ज्वार का आटा भी चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मददगार होता है. इसके लिए आप मक्का और ज्वार का आटा समान मात्रा में लेकर इसमें मलाई डालें और अच्छे से मिला ले. जब यह अच्छे से मिल जाए. तो इसे चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और इसे सूखने दें. जब यह अच्छे से सूख जाएं, तब आप अपने चेहरे को पानी से धो लें. आपको बता दें कि ज्वार का आटा डेड सेल्स को हटाता है और मक्के का आटा स्किन को टाइट करता है. इसलिए यह आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. इससे झुर्रियां बहुत जल्दी हटेगी. इसी के साथ मलाई चेहरे को नमी प्रदान करती है.

ऐलोवेरा जेल

ऐलोवेरा जेल भी ऐसा प्रभावी नुस्खा है, जो त्वचा पर एक रात में असर दिखाता है. इसे ओवर नाइट मास्क के रूप में उपयोग कर सकती हैं और त्वचा में कसावट ला सकती हैं. बेहतर रहेगा कि रात को सोने से पहले आप चेहरे पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं. इसके लिए एलोवेरा की पत्ती को काटकर उससे जेल निकालें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगा लें. फिर सो जाएं. सुबह उठकर आप अपनी त्वचा पर एक खास फ्रेशनेस देखेंगी. नियमित उपयोग से यह चेहरे की झुर्रियां पूरी तरह गायब कर देगा.

दही और उड़द की दाल

चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए उड़द की दाल के साथ दही का उपयोग भी फायदेमंद होता है. आप एक चम्मच दही में एक चम्मच उड़द की दाल पीसकर मिलाएं और इसे अच्छी तरह पेस्ट बनाकर चेहरे से लेकर गर्दन तक पर लगाएं और करीब आधे घंटे रहने दे. जब यह पेस्ट अच्छे से सूख जाए, तो अपने चेहरे और गर्दन को पानी से धो लें. ऐसा कुछ दिन करने से आपको काफी आराम मिलेगा.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु घासीदास जी की जयंती समारोहों में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल

Share on Social Mediaमहासमुंद. गुरु घासीदास जी की 266वीं जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश भर में धूमधाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया  जा रहा है. महासमुंद जिले में कई क्षेत्रों में भी उत्सव का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में महासमुंद के झलप व सरायपाली क्षेत्र में मनाई गई […]

You May Like