बॉलीबुड मूवी की शूटिंग के लिए पहुंचे अनुभव सिन्हा, यहां होगी शूटिंग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 39 Second

बॉलीवुड मूवी थप्पड़, तुम बिन, तुम बिन-02 जैसे तमाम बेहतरीन फिल्म बना चुके फेमस डायरेक्टर अनुभव सिन्हा अब छत्तीसगढ़ में भी एक मूवी शूट करने जा रहे हैं। लोकेशन फाइनल कर लिया गया है। फिल्म की शूटिंग रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव और कांकेर में होगी। बताया जा रहा है कि अनुभव इस फिल्म के माध्यम से ग्रामीण परिवेश को दिखाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के नदी, पहाड़ भी इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं।
कुछ दिन पहले ही अनुभव सिन्हा की 7 सदस्यीय टीम रायपुर पहुंची थी। जिसने राज्य योजना आयोग के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने मुलाकात की थी और प्रदेश के बेस्ट लोकेशन की जानकारी ली। जिसके बाद टीम ने करीब हफ्ते भर तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में जाकर लोकेशन फाइनल किया है।
अनुभव की टीम में उनके प्रोडक्शन हाउस बनारस मीडिया वर्क के हेड सागर सिरगांवकर, आर्ट डायरेक्टर निखिल, DOP सौमिख मुखर्जी, लेखक मृण्मयी लागू समेत अन्य लोग शामिल हैं। ये टीम बहुत सी हिट फिल्मों के लिए भी काम कर चुकी है। मृण्मयी जानीमानी आदाकारा रहीं रीमा लागू की बेटी हैं। जो इस फिल्म की लेखक हैं। मृण्मयी लेखक के अलावा थियेटर डायरेक्टर भी हैं।
टीम ने रायपुर पहुंचने के दौरान संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य से भी मुलाकात की थी। साथ ही गौरव द्विवेदी से भी उन्होंने मुलाकात की। गौरव ने टीम को छत्तीसगढ़ की फिल्म पॉलिसी के बारे में जानकारी दी। जिसकी सराहना भी टीम ने की है। टीम ने इस फिल्म पॉलिसी के लिए राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी तारीफ की है। राज्य सरकार ने कुछ महीने पहले ही छत्तीसगढ़ में नई फिल्म पॉलिसी को मंजूरी दी थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम की घोषणा का अमल, राजिम पुन्नी मेला के दौरान बंद रहेंगे शराब दुकान

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान राजीम मेला क्षेत्र के आसपास की छह देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें 16 फरवरी से 01 मार्च 2022 तक बंद रहंेगी। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन […]

You May Like