नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है. 70 विधानसभा सीटों के लिए आज प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज नामांकन भरेंगे. इससे पहले उनके भिलाई स्थित निवास पर उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने सीएम का तिलक किया. जिसके बाद सीएम नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए.

मुख्यमंत्री ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा है कि- हर बार वह दिन याद आता है जब पहली बार नामांकन दाखिल करने गया था. आज पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने भिलाई निवास से निकला हूं. मेरी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी ने हर बार की तरह तिलक किया. आप सबका प्यार मेरा संबल है. छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के लिए, आप सबकी सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं.

बता दें कि पाटन से कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण से प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू, दुर्ग शहर से प्रत्याशी अरुण वोरा, वैशाली नगर से प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर, अहिवारा से प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने नामांकन दाखिल किया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन पत्र..

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन विधानसभा क्षेत्र में अपना नामांकन दाखिल किया। बता दे की नामांकन कार्यक्रम में कांग्रेस की […]

You May Like