मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के हित में केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बनेंगे इतने नए कॉलेज…

Share on Social Media

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने मेडिकल की पढ़ाई करने की ख्वाहिश रखने वालों छात्रों के लिया बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार देशभर में 50 मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। केंद्र सरकार के इस फैसले से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए MBBS की सीटों की कमी नहीं होगी और छात्रों के डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होगा।मिली जानकारी के अनुसार 20 सरकारी और 30 प्राइवेट कॉलेज इसमें शामिल होंगे। साथ ही मौजूदा कॉलेजों में करीब 2 हजार सीटों को जोड़ने का फैसला किया है, जिससे अब देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1 लाख के पार हो गई।

इन कॉलेजों को देश के विभिन्न राज्यों में खोला जएगा। बता दे की बता दें कि इन कॉलेज के खुलने से देश में मेडिकल के यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी। भारत में मेडिकल सीट 1 लाख 7 हजार 658 हो जाएगी. 8195 सीटों की बढ़ोतरी हो जाएगी। अभी भारत में कुल 702 मेडिकल कॉलेज हैं। बता दें कि एनएमसी ने इस साल 40 कॉलेज का मान्यता रद्द कर दिया है. नेशनल मेडिकल कमीशन का यूजी बोर्ड पांच साल के लिए मेडिकल कॉलेज को मान्यता देता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु राजीव भवन में बुलाई गई बैठक

Share on Social Mediaरायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन जो रायपुर में 11 जून 2023 को आयोजित होगा, उक्त कार्यक्रम के पूर्व आज रायपुर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु राजीव भवन में बैठक आहुत की गई.  जिसमें एआईसीसी सचिव […]

You May Like