महिला सिपाही से दरिंदगी पर देर रात बैठी अदालत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 21 Second

प्रयागराज  . इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अयोध्या में सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में महिला सिपाही के साथ दरिंदगी पर नाराजगी जताई है और रिपोर्ट तलब की है . हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत संज्ञान लेकर रविवार को देर रात सुनवाई की . यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर एवं न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने दिया है .

चीफ जस्टिस के आवास पर स्पेशल बेंच ने सुनवाई के बाद रेलवे और राज्य सरकार से इस मामले में जवाब तलब किया है . कोर्ट ने सोमवार दोपहर तक इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई का ब्योरा भी तलब किया है . अदालत ने सुनवाई के दौरान जांच से जुड़े किसी सीनियर अफसर को भी पेश होने का निर्देश दिया है . अफसर को यह बताना होगा कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है . मामले में अब तक आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी हुई है या नहीं .

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा आरोप

Share on Social Mediaनई दिल्ली . कांग्रेस ने भारत माला परियोजना से जुड़ी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की एक हालिया रिपोर्ट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा . विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाएं भाजपा के नजदीकी दोस्तों और पार्टी को चंदा देने वालों […]