लॉरेंस बिश्नोई का फरार साथी को NIA ने गिरफ्तार किया

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 33 Second

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक फरार अपराधी को आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर नेटवर्क में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हरियाणा के फतेहाबाद निवासी युधवीर सिंह उर्फ साधू जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का सहयोगी है. वह पिछले कई दिनों से गिरफ्तारी से बच रहा था.

एनआईए अधिकारी ने कहा, जांच से पता चला है कि युद्धवीर भारत के विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था. लॉरेंस बिश्नोई आपराधिक गिरोह के सदस्यों और सिंडिकेट के सदस्यों के निर्देश पर वह हत्या, जबरन वसूली आदि सहित विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देता था. साथ ही इस तरह के अभियुक्तों को शरण भी देता था.

युद्धवीर विभिन्न हिस्सों में खूंखार गैंगस्टरों और अपराधियों द्वारा इस्तेमाल के लिए सीमा पार से हथियारों की तस्करी करता था. युधवीर को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसमें एनआईए ने पहले 24 मार्च 2023 को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूए (पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. यह मामला दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने और युवाओं की भर्ती करने के लिए भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट/गैंगों के सदस्यों द्वारा रची गई साजिश से संबंधित है.

युधवीर को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है, उसमें एनआईए ने पहले 24 मार्च 2023 को आईपीसी, आर्म्स एक्ट और यूएपीए अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था. यह मामला आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CBI ने समीर वानखेड़े से पांच घंटे पूछताछ की           

Share on Social Mediaमुंबई . केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोर्डेलिया क्रूज से मादक पदार्थ की जब्ती और घूस मांगने के मामले मुंबई में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े से शनिवार को पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. एक अधिकारी ने यह जानकारी […]

You May Like