9 वीं की छात्रा का अपहरण करने वाले‎ प्रेमी और उसके तीन दोस्त गिरफ्तार‎

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 37 Second

भिलाई‎ सुपेला पुलिस ने सोमवार को 15‎ वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने‎ वाले उसके प्रेमी समेत चार‎ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.‎ आरोपियों में रोहित सैनी उर्फ जीतू‎ को छोड़कर बाकी तीन नाबालिग‎ है. पुलिस ने सभी आरोपियों को‎ धारा 363,366,376,342,34 के‎ तहत गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश‎ किया . जहां से सभी को जेल भेज‎ दिया गया है. पुलिस के मुताबिक‎ करीब ढाई महीने पहले 15 वर्षीय‎ नाबालिग के परिजन की शिकायत‎ पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज‎ किया गया था. पुलिस ने नाबालिग‎ को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर‎ उसके परिजन को सौंप दिया है.‎

पुलिस की जांच में पता चला कि‎ नाबालिग के अपहरण में परिजन ने‎ 17वर्षीय आरोपी प्रेमी पर शंका‎ जाहिर की थी. आरोपियों को‎ गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया‎ था. इसी आधार पर पुलिस ने‎ तालपुरी इलाके से आरोपी को‎ रविवार को हिरासत में लिया.‎ सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी‎ ने बताया कि करीब ढाई महीने‎ पहले उसने नाबालिग लड़की का‎ अपहरण किया था. फिलहाल सभी‎ को जेल दाखिल कर दिया गया है

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त कोच

Share on Social Mediaयात्री ट्रेनों में चल रही भीड़ और रिजर्वेशन में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए है. इससे बहुत हद तक वेटिंग लिस्ट कम होने से यात्रियों की सहूलियत मिली है.रेलवे ने जिन […]