बजरंग दल के नेता के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, विधायक अटल श्रीवास्तव बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 17 Second

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। बिलासपुर में बजरंग दल के एक नेता ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणदास महंत को देख लेने की बात कही है। इसे लेकर गौरेला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है। कोई हमारे वरिष्ठ नेता को कुछ भी कहेंगे तो इसका हम जवाब देंगे। श्रीवास्तव ने कहा, ​बिलासपुर में बजरंग दल के नेता ने चरणदास महंत के बिलासपुर आने पर बदसलूकी करने और देख लिए जाने की बात कही है। उन्होंने खुली चुनौती दी है कि अगर किसी में हिम्मत है तो वह ऐसा करके दिखाएं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं। कोई हमारे नेता के लिए अपशब्द कहे या बुरा व्यवहार करें तो इसे हम बर्दाश्त नही करेंगे। बता दें कि चरणदास महंत ने रामभद्राचार्य को जगतगुरु मानने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि “वे जगद्गुरु नहीं हैं, बल्कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचारक हैं और बीजेपी का प्रचार करने आए हैं। ऐसे लोगों को न मैं जगद्गुरु मानता हूं और न ही राम का गुरु। उनके इस बयान के कारण छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी तूफान आ गया था। रामभद्राचार्य ने मंच से इस पर पलटवार करते हुए इसे संतों का अपमान बताया और महंत को अपने जगतगुरुत्व का परीक्षण करने की खुली चुनौती दी थी। उनके इस बयान को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया और बिलासपुर में चरणदास महंत के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम बच्चों पर हमला करने वाला तेंदुआ शातिर निकला, बकरे का चारा सूंघने तक नहीं आ रहा

Share on Social Mediaगरियाबंद। तीन मासूम बच्चों पर हमला करने वाला तेंदुआ शातिर साबित हो रहा है. वन विभाग द्वारा 5 दिनों से चारा के तौर पर रखे गए बकरे को सूंघने तक नहीं आया है। वन विभाग का अमला सावधानी के लिए लगातार गश्त और मुनादी करा रहा है, […]