हाथी शावक की मौत: तालाब में नहाने के दौरान हुआ हादसा, 5 माह के भीतर 8 शावकों की गई जान

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तालाब में नहाने के दौरान बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामला छाल रेंज का है। जानकारी के अनुसार, छाल रेंज में पिछले कई दिनों से 70 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात 8:00 बजे के आसपास हाथियों का एक दल पुसल्दा गांव के जंगल आमामुड़ा तालाब में नहा रहा था। इसी बीच बड़े हाथी के नीचे दबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी शावक की मौत होने के बाद मादा हाथी ने ही मृत शावक के शव को बाहर निकाला निकाला और रात भर हाथियों का दल तालाब किनारे चिंघाड़ रहा था। वहीं आज सुबह भी हाथियों का दल मृत शावक के शव के आसपास ही विचरण कर रहा है, जिसके कारण वन विभाग की टीम शावक तक नहीं पहुंच पा रही है। छाल रेंज में हाथी शावक की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के अलावा डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, हाथियों के जंगल में जाते ही आगे की प्रक्रिया करने की बात कही जा रही है। बता दें कि बीती रात की घटना को मिलाकर जिले में बीते 5 माह के भीतर 8 हाथी शावकों की अलग-अलग रेंज में मौत हो चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहा है। जंगल के पास छोटे तालाब नुमा खड्डे में शावक के डूबने के बाद हथिनी की ममता देखने को मिली है। हथिनी अपने मृत शावक को बार-बार सूंड से उठाने की कोशिश कर रही है। वन विभाग की टीम पहुंचने के बाद भी शावक के शव को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कबाड़ माफिया की VIP खातिरदारी!, थाने के भीतर चाय पीते तस्वीर वायरल

Share on Social Mediaबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कबाड़ माफिया को थाने के अंदर VIP खातिरदारी देने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कबाड़ माफिया अकबर खान कोनी थाने के अंदर चाय पीते हुए […]