हैंडपंप मरम्मत से सरभोका के ग्रामीणों को मिली सुविधा

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

रायपुर । भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सतत एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत सरभोका स्थित मिशन पारा में खराब पड़े हैंडपंप का मरम्मत कार्य पूर्ण किया गया।

विभाग द्वारा बंद एवं खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर पुनः चालू किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उक्त हैंडपंप के सुचारु होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल संकट से तत्काल राहत मिली है तथा दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। विभाग द्वारा जिलेभर में पेयजल स्रोतों की सतत निगरानी, नियमित निरीक्षण तथा आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक उपाय प्राथमिकता से सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया तर्रेम में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का वर्चुअल उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी सहज बैंकिंग सुविधा

Share on Social Mediaरायपुर । बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत तर्रेम ग्राम में आज बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ऑनलाइन जुड़कर कार्यक्रम में शामिल हुए और शाखा का शुभारंभ किया। वित्त मंत्री श्री […]

You May Like