बिलासपुर: विवाद सुलझाने के बहाने बुलाकर हमला, चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 4 Second

बिलासपुरः सरकंडा क्षेत्र के मोपका चौक के पास युवती से बात करने व रंजिश के चलते उपजे विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके चचेरे भाई पर धारदार चाकू से हमला कर गला रेत दिया गया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी लगते ही सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपित आशीष सूर्यवंशी सहित तीन आरोपितों गिरफ्तार किया है। वहीं दो किशोरों को अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक मई को हुआ था विवाद

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि अभय यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके चचेरे भाई ओम प्रकाश यादव का सुरेन्द्र गैरेज मोपका के पास रहने वाली एक युवती से परिचय था। एक मई को ओम प्रकाश के पड़ोसी अजीत सूर्यवंशी और उसके दोस्तों से विवाद भी हुआ था। अभय ने बताया कि उनका भाई अभिषेक विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार रात करीब 10:30 बजे ओम प्रकाश व उसके साथियों पंकज और अजय के साथ कलकत्ता स्वीट्स के पास पहुंचे थे।

गाली गलौच हुई फिर चाकू से हमला

बातचीत के दौरान आशीष, महावीर, रघुवीर सूर्यवंशी और दो अन्य बालकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ने पर आरोपित आशीष सूर्यवंशी ने कमर से चाकू निकालकर अभिषेक के गले पर जानलेवा वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव में ओम प्रकाश के गले और हाथ में भी चोटें आईं। घायल अभिषेक को तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सभी आरोपित गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपितों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर सभी को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।
ये हैं पकड़े गए आरोपित

सरकंडा पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपित आशीष सूर्यवंशी (22), महावीर सूर्यवंशी (23) और रघुवीर सूर्यवंशी (26) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मूलतः सीपत क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में मोपका में किराये के मकान में रह रहे थे। इनके साथ ही दो नाबालिगों को भी कस्टडी में लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मामले में संलिप्त तीनों मुख्य आरोपितों और दो नाबालिगों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

निमितेश सिंह, सीएसपी सिविल लाइन

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर: आबकारी कर्मचारी से नगदी लूट, अपराधियों की तलाश जारी

Share on Social Mediaरायपुर । रायपुर में दो अज्ञात युवकों ने देर रात आबकारी विभाग के कर्मचारी को धमकाकर खेत ले गए और सोने के जेवर लूट लिए। घटना अभनपुर थाना इलाके में ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास की है। पुलिस शिकायत मिलने पर आरोपियों की तलाश में जुट […]

You May Like